फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिक्षक दिवस पर रखा सामूहिक उपवास

Sat, 06 Sep 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुरानी पेंशन बहाली तथा सेवारत शिक्षकों को टीईटी परीक्षा पास करने के मुद्दे को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने शुक्रवार को अटेवा के बैनर तले विरोध स्वरूप उपवास रखा। अटेवा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार चौहान ने कहा कि पुरानी पेंशन के मुद्दे पर सरकार मौन है। अब लोगों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

सेवारत शिक्षकों के टीईटी पास करने के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से शिक्षकों में उदासी छा गई है। इस फैसले पर पुनर्विचार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर अटेवा ने शिक्षक दिवस नहीं मनाया। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों ने शुक्रवार को 10 बजे से जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद पर उपवास रख कर विरोध जताया। अटेवा आगे भी अपना विरोध जारी रखेगा।
इस मौके पर मंडल मंत्री अटेवा मुकेश कुमार यादव, संत कुमार चौधरी, प्रवीण कुमार सिंह, दिलीप कुमार, गणेश कुमार चौरसिया, राकेश कुमार यादव, राम गोपाल, अभिषेक चौधरी, मुकेश कुमार चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें