फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खेत की जुताई के दौरान उर्दू-फारसी शब्दों में लिखे मिले सिक्के

Thu, 30 May 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। तहसील क्षेत्र के बेलहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोहरौली मिश्र गांव में खेत की खुदाई के दौरान बृहस्पतिवार को एक मिट्टी के बर्तन में रखे सैकड़ो की संख्या में चांदी के सिक्के बरामद हुए हैं। जानकारी तहसील प्रशासन को तो सिक्कों को अपने कब्जे में ले लिया है। तहसील प्रशासन पुरातत्व विभाग को इस सिक्के को सौंपेगा।
विज्ञापन

लोहरौली मिश्र गांव में सुबह एक व्यक्ति के खेत की खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान खेत में मिट्टी का बर्तन मिला जिसमें 168 सिक्के मिले। यह सिक्के मुगलकालीन समय के दिखाई दे रहे हैं। उर्दू व फारसी शब्दों में इस पर मुगल बादशाहों के नाम लिखे हुए हैं। सिक्के मिलने के बाद पूरे गांव में चर्चा तेज है। कुछ लोग चांदी के सिक्के अपने घर उठा ले गए। मामले की जानकारी जब मेंहदावल तहसील प्रशासन को हुई तब एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसील गौरव कुमार, लेखपाल अभय सिंह और अनक मौके पर पहुंचे।
168 चांदी के सिक्के की बरामदगी किए हैं। कुछ सिक्के अभी तक ग्रामीणों ने वापस नहीं किए हैं। वापसी को लेकर तहसील प्रशासन प्रयास कर रहा है। बरामद सिक्के सील कर पुरातत्व विभाग को सौंपा जा रहा है। पूरे मामले की वृहद जांच पुरातत्व विभाग के जरिए की जाएगी। चांदी के सिक्कों पर फारसी व उर्दू शब्दों में मुगल बादशाह के नामों का उल्लेख है। यह सिक्के लगभग 500 वर्ष पुराने बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन




बरामद सिक्कों को सील कर पुरातत्व विभाग को इसकी जानकारी दी गई है। अब मामले की जांच पुरातत्व विभाग करेगा। इसके बाद सिक्कों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
विज्ञापन


अरुण कुमार, एसडीएम, मेंहदावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें