फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के नाम ज्ञापन डीएम को दिया

Fri, 10 Jun 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
ज्ञापन डीएम को दिया। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 पंचायत राज सेवा परिषद के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एक सूत्रीय मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता जिला पंचायत राज अधिकारी राम आग्रे सिंह ने किया। कर्मचारियों ने सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। 
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी रामआग्रे सिंह ने कहा कि पंचायत राज विभाग को ग्राम्य विकास की बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराते हुए अपने विभागीय कार्यक्रम संचालित करने का पूर्व अधिकार दिया और 1987 के बाद यह स्पष्ट हो गया कि ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग दोनों अलग-अलग है। दोनों विभागों का फंड अलग है। हमारे विभाग में किसी और विभाग का संबद्ध होना उचित नहीं है। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि पूरा प्रदेश एक साथ धरना प्रदर्शन कर रहा है। पंचायत राज विभाग किसी कीमत पर ग्राम्य विकास विभाग को बर्दास्त नहीं करेंगे। जरूरत पड़ी तो कर्मचारी किसी भी हद तक लड़ाई लडने को तैयार है। सफाई कर्मचारी संघ के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष लाल चंद चौहान ने कहा कि सहायक विकास अधिकारी पंचायत पर खंड विकास अधिकारी के नियंत्रक के अधिकार को समाप्त किया जाए तथा ग्राम्य विकास विभाग के कर्मी जो पंचायत राज विभाग के ग्राम पंचायत के सचिव का काम देख रहे है उन्हें सचिव ग्राम पंचायत के कार्यों से हटाया जाए और सचिव ग्राम पंचायत का नया पद सृजित करते हुए पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मी संवर्ग के उपयुक्त कर्मियों को सचिव ग्राम पंचायत के पद पर पदोन्नति दी जाए। इस अवसर पर मैनुद्दीन सिद्दीकी, रामआशीष चौधरी, गिरजेश पांडेय, अशोक पांडेय, सभाजीत, विश्राम, महादेव प्रसाद, अयोध्या प्रसाद, गजानंद पाल, परमहंश गौतम, ध्रुवचंद कन्नाजिया समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें