फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दिनभर छाए रहे बादल, ठंड से कंपकंपी, गलन बरकरार

Wed, 15 Jan 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
ठंड से बचने के लिए आजाद चौक पर अलाव सेंकते लोग।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पिछले दो दिनों से ठंड का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। ठंड के चलते लोग बाहर जाने से कतरा रहे हैं। दिनभर सूर्य के दर्शन न होने से लोग ठंड से कांपते रहे। इस दौरान जो लोग बाहर निकले, वह लोग अलाव के सहारे हो गए। अस्पतालों, बस स्टैंड आदि पर भी अन्य दिनों की अपेक्षा कम लोग दिखे।
विज्ञापन

मंगलवार से ही मौसम खराब रहा और आसमान में बादल छाए हुए हैं। बुधवार को भी सुबह से ही सूर्य के दर्शन नहीं हुए, जिसके कारण लोग ठंड से परेशान रहे। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड के चलते दिहाड़ी मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। खलीलाबाद के आजाद चौक पर सुबह काम की तलाश में आए मजदूरों को काम न मिलने के कारण लौटने को मजबूर होना पड़ा।
यहां मिले राम मिलन ने बताया कि सुबह ही आ गए थे, उम्मीद थी कि काम मिल जाएगा, लेकिन ठंड के कारण काम नहीं मिल सका, ऐसे में लौटने की मजबूरी है।
बाजारों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ काफी कम रही। जिससे दुकानदार भी ग्राहकों का इंतजार करते रह गए। इस बीच जो लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बाहर निकले वह भी ठंड से परेशान रहे। जहां अलाव जलता दिखा वहीं ठहर कर खुद को गर्म रखने का प्रयास करते रहे। ज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें