फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बदहाल पड़ा इंडस्टि्रयल एस्टेट समस्याओं से जूझ रहे उद्यमी

Wed, 15 Jan 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
इंडस्टि्रयल क्षेत्र की टूटी सड़क। 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के एकमात्र इंडस्ट्रियल एस्टेट आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है और उद्यमी समस्याओं से जूझ रहे हैं। स्थिति यह है कि यहां पर सड़कें पूरी तरह से टूटी हैं। नगरपालिका यहां पर कूड़ा गिराती है। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है और पूरे क्षेत्र में बदबू फैल जाती है। इसके विकास के लिए कई बार योजनाएं बनाई गईं, लेकिन कोई भी योजना वास्तविक धरातल पर नहीं उतर सकी। नतीजा यह है कि परेशान हाल उद्यमी यहां पर किसी तरह से अपना व्यापार कर रहे हैं।
विज्ञापन

खलीलाबाद में औद्योगिक विकास मिशन के द्वारा 1973-74 में राष्ट्रीय राजमार्ग के स्थापना की गई। इस औद्योगिक क्षेत्र में 272 औद्योगिक इकाइयां स्थापित हैं। इसमें 353 भूखंड हैं। समय के साथ यह क्षेत्र नगर पालिका में शामिल हो चुका है। औद्योगिक क्षेत्र में विकास के लिए 2023 में तत्कालीन डीए प्रेमरंजन सिंह के निर्देशन में विकास की योजना बनाई गई थी जिसमें सड़कों की मरम्मत होनी थी, पार्क के सुंदरीकरण का कार्य कराया जाना था। पार्क बनाने के साथ ही पार्क के चारों तरफ फेंसिंग फुटपाथ, पाथवे, ओपन जिम आदि कार्य होने थे। लेकिन यह कुछ भी नहीं हो सका। अब पार्क के पास नगर पालिका कूड़ा गिराने का काम कर रही है।
लाखों की लागत से बना शौचालय भी बदहाल : औद्योगिक क्षेत्र में हो रहे विकास के तहत यहां पर लाखों खर्च करके सार्वजनिक शौचालय बनवाया गया था। लेकिन आज स्थिति यह है कि यह शौचालय संचलित नहीं होता है। नतीजा यह है कि यहां पर आने वाले ड्राइवरों के साथ ही कामगारों के लिए शौच आदि के लिए स्थान खोजना पड़ता है। लाखों का शौचालय धूल फांक रहा है।स
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें