फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी बना एमएलए: धनघटा से विधायक चुने गए गणेश चंद्र चौहान, कहा- ये भाजपा में ही संभव

Mon, 14 Mar 2022 08:59 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, संतकबीर नगर

सार

धनघटा से नवनियुक्त विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इलाहाबाद (प्रयागराज) में सफाईकर्मियों का सम्मान किया। उन्होंने सफाईकर्मियों के पैर धोए और संदेश दिया कि सफाईकर्मी अधीन नहीं हो सकते।
विज्ञापन
धनघटा के भाजपा विधायक गणेश चंद्र चौहान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीर नगर की धनघटा विधानसभा सीट पर नवनिर्वाचित भाजपा विधायक गणेश चंद्र चौहान सफाईकर्मी थे। उनका कहना है कि भाजपा और लोगों ने संदेश दे दिया कि एक आम कर्मचारी भी बड़ी ऊंचाइयां छू सकता है। यह सिर्फ भाजपा में संभव है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इलाहाबाद (प्रयागराज) में सफाईकर्मियों का सम्मान किया। उन्होंने सफाईकर्मियों के पैर धोए और संदेश दिया कि सफाईकर्मी किसी से कम नहीं हो सकते। अगर वे समाज की गंदगी साफ कर रहे हैं तो यह दिखाता है कि वे निश्चित तौर पर महान हैं।''

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ''कोरोना महामारी के दौरान मैं रिक्शा चलाने वालों के लिए गाड़ी में पूड़ी-सब्जी लाया करता था। बिहार के कई लोग संत कबीर नगर में रहते हैं। मुझे जब टिकट दी गई तो लोग मुझसे मिलने आए तो वे लोग बहुत भावुक थे। मेरी जीत होते ही रिक्शावालों ने मुझे उठा लिया था।''

जिले की धनघटा सीट पर भाजपा उम्मीदवार गणेश चंद्र चौहान ने सपा गठबंधन से सुभासपा प्रत्याशी को 10,553 वोटों से हराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें