फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल में साफ पानी, सुधरेंगे पशु अस्पताल

Sat, 11 Jan 2025 01:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शासन ने जिला अस्पताल में जलापूर्ति की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई बोरिंग के लिए 29 लाख रुपये मंजूर किए हैं। इससे बोरिंग की जाएगी जिससे की मरीजों समेत परिसर में रहने वाले लोगों को बेहतर पेयजल उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

वहीं जिले के आठ पशु अस्पतालों की दशा को सुधारने के लिए 13 लाख रुपये अवमुक्त किए हैं। जिला अस्पताल में जो बोरिंग लगी है वह बार-बार खराब हो जा रही है। जिसको देखते हुए शासन ने अस्पताल में बोरिंग के लिए 29 लाख रुपये जारी किया है। जिससे की नई बोरिंग हो सके और मरीज व अस्पताल परिसर में रहने वाले लोगों को बेहतर पानी उपलब्ध हो सके। इससे करीब एक हजार लोगों को प्रतिदिन लाभ मिलेगा। जिला अस्पताल की पेयजल आपूर्ति बेहतर हो सकेगी।
शासन ने हर अस्पताल के लिए अगल-अलग धनराशि जारी किया है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि जिला अस्पताल में नई बोरिंग की जानी है। इसके साथ ही पशु अस्पतालों की मरम्मत होनी है। जिसके लिए धनराशि जारी कर दी गई है। जल्द ही कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया गया है।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें