फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राज्यस्तरीय जांच दल दिखा संतुष्ट, दर्ज कीं कमियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। शुक्रवार को नगर पंचायत बेलहर कला के सीएचसी का राज्य स्तरीय तीन सदस्यीय जांच दल ने निरीक्षण किया। जांच टीम सीएचसी की व्यवस्था से संतुष्ट दिखी लेकिन लेबर रूम में कुछ कमियां मिलीं। जांच टीम ने व्यवस्था को सही करने के बारे में सीएचसी अधीक्षक डॉ मनीष कुमार पाण्डेय से वार्ता किया। अधीक्षक ने बताया कि अभी जल्द ही प्रसव रूम प्रारम्भ हुआ है। जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान ओपीडी, फार्मेसी, लेबर रूम कार्यालय, बीपीएमयू इत्यादि जगहों की जांच की गई, जहां पर टीम ने संतोष व्यक्त किया। इस दौरान जो कमियां मिलीं उन्हें बीपीएम ने बिंदुवार नोट किया। अधीक्षक बेलहर कला ने आश्वासन दिया कि सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण कर के टीम को अवगत कराया जाएगा।
जांच टीम ने बीपीएम बेलहर आनन्द कुमार मौर्या को एनएचएम की कार्य-योजना को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। इस दौरान टीम प्रभारी एस वीपीपंकज, अरुण कुमार, परीक्षित चौधरी एवं सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनीष कुमार पांडेय, आनंद कुमार आदि माैजूद रहे।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें