फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: द्वाबा महोत्सव में माटी के कलाकारों ने लूटी वाहवाही

Mon, 17 Nov 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
द्वाबा महोत्सव में लोक गायिका अंजली अपनी प्रस्तुति देते हुए-संवाद
विज्ञापन
धनघटा। द्वाबा महोत्सव के चौथे दिन क्षेत्रीय कलाकारों की रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों व लोकगायन, भजनों से कार्यक्रम मनमोहक हुआ। माटी के कलाकारों ने मंच से जलवा बिखेर कर लोगों की वाहवाही लूटी। चौथे दिन महोत्सव की शुरुआत क्षेत्रीय विधायक गणेश चंद चौहान ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में गायन व संगीत का जलवा दिखा। श्रोताओं की तालियों से कार्यक्रम स्थल गूंजने लगा। कार्यक्रम के बीच विधायक गणेश चंद चौहान ने सभी कलाकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

गायक शैलेश पांडेय के गीत ...एक गो बेटी माई जरूर दिहा... ने श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। स्थानीय कलाकार अनामिका अंजू के गीत ...जाने कितने दिनों के बाद गली में आज चांद निकला... पर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं, उषा देवी के गीत ...लेहले अहिया बालम बजरिया से चुनरी... पर खूब तालियां बजीं। युवा गायक कलाकार नीतू कश्यप के गीत ...मारी ठुमका यूपी बिहार हिलेला, गली से निकलूं तो शहर बाजार हिलेला... गीत पर लोग थिरकने को मजबूर हुए। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक गणेश चौहान ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया। वह लगभग दो घंटे कार्यक्रम में मौजूद रहकर कार्यक्रम का आनंद उठाया। महोत्सव के चौथे दिन कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। कबड्डी का फाइनल मंगलवार को खेला जाएगा। सोमवार को देर रात कवि सम्मेलन एवं मुशायरा आयोजित हुआ। जिसमें देश के अच्छे-अच्छे कबी भाग लेकर अपनी रचनाओं को प्रस्तुत किया। सोमवार का दिन स्थानीय भोजपुरी गायकों के नाम रहा। मंच का संचालन अनुभव शुक्ला और स्वीटी सिंह ने किया।

द्वाबा महोत्सव में लोक गायिका अंजली अपनी प्रस्तुति देते हुए-संवाद

द्वाबा महोत्सव में लोक गायिका अंजली अपनी प्रस्तुति देते हुए-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें