फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: इंटर कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट, कक्षा नौ के छात्र की कंधे की हड्डी टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के एक इंटर कॉलेज में किसी बात को लेकर कक्षा नौ के दो छात्रों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि एक छात्र ने दूसरे को गाली देते हुए पीटा, जिससे उसके कंधे की हड्डी टूट गई। पीड़ित छात्र के मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
नेहिया खुर्द बुजुर्ग गांव निवासी सरस्वती देवी के अनुसार, उनका पुत्र शहर स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है। 18 सितंबर को दोपहर करीब 12:00 बजे उसकी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने किसी बात को लेकर उसके साथ गाली देना शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उनके बेटे को मारना-पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में बेटे के कंधे की हड्डी टूट गई। मौके पर मौजूद अन्य बच्चों ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराया। उन्होंने आशंका जताई कि बच्चे बीच में नहीं आते तो कोई अनहोनी हो सकती थी। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़ित मां की तहरीर पर मामले में आरोपी छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें