फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दावा विशेष सफाई अभियान का, फिर भी फैल रही गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। संचारी रोग नियंत्रण के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान केवल कागजों की शोभा बढ़ा रहा है। अभियान के पहले चरण में एक से 10 अप्रैल तक नालियों की सफाई व झाड़ियों की कटाई की जाती है। लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी अभियान प्रभाव नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में नालियां चोक पड़ी हैं। फागिंग के नाम पर एक ही गाड़ी का उपयोग किया जा रहा है। मोहल्लों में नियमित सफाई नहीं हो रही है। ऐसे में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
शासन के निर्देश पर एक से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है, शहर में ही यह अभियान फेल नजर आ रहा है। शहर के जूनियर हाईस्कूल, बंजरिया से नेदुला रोड, गोला बाजार, राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे की नालियां जाम पड़ी हुई हैं। नालियों की सफाई के लिए मात्र एक ही मशीन है। मशीनों की कमी से नालियों की सफाई ठीक से नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

हाईवे के किनारे कई जगहों पर झाडियां दिखाई दे रही हैं। बंजरिया से नेदुला मार्ग पर अक्सर नालियां ओवरफ्लो हो जाती हैं। नालियां साफ न होने से मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान हैं। कुछ लोगों ने नालियों पर चबूतरा बना लिया है, इससे सफाईकर्मी सफाई करने से मना कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें