फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल बार चुनाव : अध्यक्ष समेत 18 प्रत्याशियों ने किया नामाकंन दाखिल

Thu, 04 Apr 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अध्यक्ष पद के लिए तीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए दो लोगों नामांकन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत कुल 18 प्रत्याशियों ने वरिष्ठ अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष श्याम बिहारी श्रीवास्तव के समक्ष दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ता अखिलेश्वर राय के चेंबर में नामांकनपत्र दाखिल किया। नामांकनपत्र की जांच पांच अप्रैल को होगी।
वरिष्ठ अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष श्याम बिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को 17 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र प्राप्त कर दाखिल किया। बुधवार को अध्यक्ष पद पर एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। बृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी, वीरेंद्र कुमार मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजीव कुमार, योगेश चन्द श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष दो पद पर राकेश कुमार श्रीवास्तव, विनोद प्रजापति, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आलोक प्रताप सिंह, योगेन्द्र कुमार, महामंत्री पद पर राकेश जी मिश्र, निरंजन सिंह, अजय कुमार सिंह ,कोषाध्यक्ष पद पर अभय कुमार श्रीवास्तव, अतुल प्रताप कुशवाहा, संयुक्त मंत्री प्रशासन धीरेंद्र कुमार पाण्डेय, संयुक्त मंत्री प्रसार इंद्रजीत यादव, गौरव कुमार वर्मा , संयुक्त मंत्री पुस्तकालय संजीव कुमार मिश्रा ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह अप्रैल को सायं चार बजे तक नामांकन पत्र वापस लिया जाएगा। उसके बाद वरिष्ठ अधिवक्ता समिति प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी करेगी। इस अवसर पर सदस्य ओंकार नाथ चौरसिया, राज बहादुर, इंद्रदेव यादव, फूल बदन यादव, पूर्व अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद पाठक, अध्यक्ष महीप बहादुर पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें