- सहायक अभियंता नोडल अधिकारी नामित
संतकबीरनगर। गर्मी की शुरुआत हो गई है। तापमान भी बढ़ रहा है। इसको देखते हुए पेयजल की समस्या के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। अधिशासी अभियंता जल निगम संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि शासन के निर्देश पर जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी में पेयजल समस्या के त्वरित समाधान कराए जाने के संबंध में जनपद स्तर पर खंड कार्यालय, उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण में कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है। जिसका नंबर 05547-223596 व मोबाइल नंबर 8005107451 और ईमेल आईडी cdsantkabirnagargmail.com है। बताया कि कंट्रोल रूम के लिए सहायक अभियंता जय नारायण यादव को नोडल अधिकारी बनाते हुए विरेन्द्र सिंह, संतोष पांडेय व रविन्द्र कुमार यादव की समयवार डयूटी लगाई गई है। संवाद