फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टूट गए शहर के ब्रेकर, हो सकते हैं हादसे

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में तमाम स्थानों पर लगे प्लास्टिक के ब्रेकर टूट गए हैं, जिससे वाहनों की रफ्तार बढ़ जा रही है। नगर पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे हादसे बढ़ने की संभावना काफी बढ़ गई है।
खलीलाबाद शहर के भीड़-भाड़ वाले विभिन्न स्थानों पर हादसों को रोकने के उद्देश्य से और वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए प्लास्टिक का ब्रेकर लगाए गए थे। मेंहदावल बाईपास से समय माता मंदिर, गोला बाजार, बैंक चौराहा, शुगर मिल तिराहा के बीच तमाम स्थानों पर ब्रेकर उखड़ गए हैं। मुखलिसपुर रेलवे ओवरब्रिज से मेंहदावल बाईपास के बीच भारी वाहनों का भी काफी आवागमन रहता है। लोडेड वाहनों के आने व जाने की वजह से कई स्थान पर प्लास्टिक के ब्रेकर उखड़ गए हैं। इसकी वजह से छोटे वाहनों को ब्रेक नहीं लगाना पड़ रहा है। जो हर वक्त हादसे को दावत दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के इन्हीं रास्तों से होकर तमाम जिम्मेदार अधिकारी आते व जाते हैं। इसके बाद भी उनकी नजर इन उखड़े हुए प्लास्टिक के ब्रेकर पर नहीं पड़ रही है। नगर पालिका के ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही ब्रेकर की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें