फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर रोशनी से जगमगा उठे शहर और गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर रोशनी से जगमगा उठे शहर और गांव
विज्ञापन

संतकबीरनगर। दीपावली का पर्व पारंपरिक ढंग से बृहस्पतिवार को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सायंकाल आंगन में रंगोली सजाई गई। वहीं दीप जलाकर पूजन अर्चन के बाद पहला दीप तुलसी के बिरवे के पास रखा गया। बच्चों ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां खाईं।
खलीलाबाद शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रतिष्ठानों के दरवाजे पर दोनों तरफ केले के स्तंभ, फूलों और पत्तियों के वंदनवार सजाए गए। घरों में लोगों ने गणेश, कुबेर और लक्ष्मी की आराधना करके सुख-समृद्धि की कामना की। देर रात तक पटाखे और फुलझड़ियां जलाने का सिलसिला चलता रहा। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देकर सुखमय जीवन की कामना की। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों में गणेश-लक्ष्मी के साथ पर तराजू, बहीखाता और कलम की पूजा की तो विद्यार्थियों ने सरस्वती मां की आराधना की। बाजारों में तो कई दिनों से दीपावली की रौनक है। बृहस्पतिवार को खरीदारों की भीड़ रही, हर कोई कुछ न कुछ खरीदारी करने में लगा रहा। शहर के मिठाई की दुकानों पर तो सुबह से मीठा खरीदने का क्रम देर रात तक जारी रहा। शहर के अलावा मेंहदावल, धनघटा, पौली, सेमरियावां, नाथनगर, महुली, बाघनगर, बखिरा, बेलहर, नंदौर प्रतिनिधियों के अनुसार क्षेत्र में दीपावली का पर्व धूम धाम से मनाया गया। हर जगह लोगों ने गणेश और लक्ष्मी की पूजा करने के बाद दीप जलाकर एक दूसरे को दीपावली पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन

खूब बिकी मिठाई
संतकबीरनगर। दीपावली के दिन मिठाई के आसमान छूते दाम भी ग्राहकों को खरीदारी से रोक न सके। दुकानदारों का कहना है कि खाद्य विभाग की कार्रवाई से वे लोग रेडीमेड खोवे से दूर रहे। इसके बावजूद ग्राहकों की मिठाई की दुकानों पर काफी भीड़ रही। हर कोई मनपसंद मिठाई खरीदते देखा गया।
हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली
धनघटा। दीपों का पर्व दीपावली बृहस्पतिवार को क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न बाजारों एवं गांवों में मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना करके धन-धान्य से संपन्न होने की कामना की, वहीं बच्चों ने पटाखे जलाकर त्योहार का आनंद उठाया। इस मौके पर मंदिरों में भी दीप जलाकर पूजा-अर्चना की गई।
दीपावली पर्व पर धनघटा, हैंसर, डिहवा, लोहरैया, बभनौली, तामा, उमरिया बाजार, चपरापूर्वी, शनिचरा बाजार, बंडा बाजार, पौली, मड़पौना, कटार, डेफरा, हासडाड़ी आदि स्थानों पर माता लक्ष्मी जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना का क्रम देर रात तक चलता रहा। दानीनाथ शिवमंदिर धनघटा, ओबामाई मंदिर बभनौली समेत अन्य मंदिरों में देर रात तक पूजा-पाठ होता रहा। इस अवसर पर जम कर आतिशबाजी हुई। दीपावली के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा और कही पर कोई घटना न हो इसके लिए पुलिस दल क्षेत्र में भ्रमण करता रहा।
गरीबों में वितरित किए वस्त्र और मिठाई
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के भिटहां गांव में बृहस्पतिवार को दीपावली के अवसर पर गरीबों में वस्त्र और मिठाई का वितरण किया गया। समाज सेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि गरीबों की सेवा पुनीत कार्य है। दीपावली में हर किसी के साथ खुशियां बांटनी चाहिए। अपनी दीपावली तो सभी मनाते हैं, लेकिन दूसरों की दीपावली में खुशियां बांटना अपने आप में अलग बात होती है। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, अखंड प्रताप चतुर्वेदी, अभय नंदन सिंह, मायाराम पाठक, आनंद ओझा, सुशील पांडेय आदि मौजूद रहे।
देर रात तक चलता रहा पटाखा जलाने का सिलसिला
संतकबीरनगर। दीपावली के अवसर पर जनपद में पिछले दो दिनों से पटाखे की खूब बिक्री हुई। जनपद मुख्यालय स्थित खलीलाबाद के जूनियर हाईस्कूल परिसर और मेंहदावल, धनघटा, बखिरा, नाथनगर क्षेत्र आदि की दुकानों पर काफी भीड़ लगी रही। यह भीड़ देर शाम तक चलती रही।
विज्ञापन

दो दिनों तक चलने चले दीपोत्सव में सबसे ज्यादा धूम पटाखों की रही। इस दिन लोगों ने घर पर पटाखे जलाए और फुलझड़ियां छोड़ीं। हर घर के लोग चाहें अमीर तबके का हो, या गरीब तबके का, पटाखा फोड़ना नहीं भूलते हैं। इससे गांव व शहर तक के पटाखों की दुकानों पर काफी भीड़ रही। महंगाई के बावजूद पटाखों की बिक्री पर कोई असर नहीं रहा। ग्राहकों ने खुले दिल से पटाखे खरीदे। पिछले वर्ष की तुलना इस बार दामों में कोई खास अंतर नहीं रहा। दुकानदारों का कहना है कि महंगाई बढ़ने के बावजूद पटाखों के दाम में कोई खास वृद्धि नहीं हुई लेकिन जो अच्छे पटाखे हैं उनके दामों में जरूर कुछ अंतर है। ग्राहक पूरे मनोयोग से पटाखे खरीद रहे हैं। यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों का भी रहा। धनघटा, महुली, बखिरा, बेलहर, दुधारा, धर्मसिंहवा, मेंहदावल, सेमरियावां, मगहर आदि क्षेत्रों में भी पटाखे की दुकानों पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें