फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मुख्यमंत्री का आगमन आज, 684.77 करोड़ के 201 कार्याें का होगा लोकार्पण-शिलान्यास

विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन के लिए स्टेडियम में बनाया गया मंच। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को खलीलाबाद स्थित कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा से लेकर मंच, हेलीपैड और लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। सोमवार को पूरे दिन अधिकारी और कर्मचारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

स्टेडियम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए भव्य मंच तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए हेलीपैड भी तैयार कर लिया गया है। विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के लिए शिलापट्ट भी तैयार कर दिए गए हैं। इस कार्यक्रम में जिले को कई विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने की संभावना है।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले मार्गों को गड्डा मुक्त करने के साथ ही प्रशासन ने दुरुस्त करा दिया है। प्रमुख सड़कों की पटरियों की साफ-सफाई कराई जा रही है। सड़क किनारे जमा मिट्टी और कचरे को हटाने के साथ ही क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का कार्य तेजी से कराया गया है। जगह-जगह सड़क पर बने गड्ढों को भरकर आवागमन को सुगम बनाने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। स्टेडियम के आसपास बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को लेकर संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल और आसपास के मार्गों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।
विज्ञापन

खलीलाबाद के 116 व मेंहदावल के 85 कार्याें का होगा लोकार्पण व शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के विकास को लेकर 201 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसमें विधान सभा क्षेत्र खलीलाबाद के 116 कार्यों व मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र क 85 कार्य शामिल हैं। प्रशासन के मुताबिक खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में 22 कार्याें का व मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के 24 कार्यों का लोकार्पण करेंगे, जबकि खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के 94 कार्यों का व मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के 61 कार्याें का शिलान्यास करेंगे। इन कार्याें की कुल लागत 684 करोड़ 77 लाख 18 हजार रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें