फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोद लिए चंद स्वास्थ्य केंद्रों पर ही शुरू हुए कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गोद लिए चंद स्वास्थ्य केंद्रों पर ही शुरू हुए कार्य
विज्ञापन

दो माह पूर्व भाजपा के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने 74 केंद्रों को लिया है गोद
वीरेंद्र यादव
संतकबीरनगर। स्वास्थ्य व्यवस्था और सुदृढ़ करने के लिए भाजपा से जुड़े जिले के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने सात सीएचसी, 22 पीएचसी और 45 उपकेंद्रों को गोद लिया। वे इन केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का हाल भी जान चुके हैं। इस बात को दो माह से अधिक का वक्त भी हो चला है। बावजूद इसके अभी चंद केंद्रों पर कार्य शुरू हुए हैं।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के वक्त भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर जिले के स्वास्थ्य केंद्रोें को जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने गोद लिया। यहां की समस्याएं जानने के बाद अभी बेहतरी की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। वर्तमान में स्वास्थ्य केंद्रों के जिम्मेदार गोद लेने वालों की राह देख रहे हैं। कई स्वास्थ्य केंद्रों के जिम्मेदारों ने समस्याओं की सूची बनाकर गोद लेने वालों को सौंप भी दी है। इसके बाद भी अभी मेंहदावल, बखिरा, मलौली समेत कुछ ही केंद्रों पर कार्य शुरू हुए है।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव बोले, स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लेने का मकसद यह है कि इन केंद्रों पर जन सहयोग से सुविधाएं उपलब्ध कर्राइं जाएं। इस दिशा में जल्द ही कदम उठाया जाएगा। सीएमओ से भी वार्ता की जा रही है, ताकि स्वास्थ्य केंद्रों की दिक्कतों को दूर कराया जा सके।
संवाद
दो माह पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद को गोद लिया है। यहां की जरूरतों के संबंध में अधीक्षक से सूची मांगी थी, जिसे उन्होंने उपलब्ध करा दिया है। जल्द ही जरूरतों को पूरा करने के लिए कदम उठाया जाएगा। चूंकि इसमें निधि का उपयोग नहीं करना है, ऐसे में निजी व जन सहयोग से ही जरूरतों को पूरा कराना है। जल्द ही स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं का निदान कराएंगे।
- प्रवीण कुमार निषाद- सांसद, संतकबीरनगर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखिरा को दो माह पहले गोद लिया गया है। इन दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में सौंदर्यीकरण के कार्य शुरू कराए गए हैं। परिसर में इंटरलॉकिंग करा दी गई है। बिजली व्यवस्था में भी सुधार कराया गया है। अन्य कार्यों के लिए भी कार्ययोजना तैयार कराई जा रही है। इन केंद्रों में आम जन को सभी सुविधाएं मिले, इस दिशा में हर कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

- राकेश सिंह बघेल, विधायक मेंहदावल
सीएचसी परिसर को कराई गई सफाई, बिजली के कार्य
करीब दो महीने पहले सीएचसी मलौली को मैंने गोद लिया है। यहां पर पहले काफी गंदगी थी, अब परिसर को साफ-सुधरा करा दिया गया है। अधीक्षक से वहां के जरूरतों के संबंध में वार्ता की गई है। प्रकाश की व्यवस्था सुदृढ़ कराई गई है। आने वाले दिनों में जरूरतों के मुताबिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाएंगे। यहां मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिले, यही प्रयास है।
- श्रीराम चौहान, राज्यमंत्री और विधायक धनघटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें