फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घटना के बाद हर तरफ मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
युवक की हत्या से नाराज लोगों ने शव रखकर मेंहदावल बाईपास पर लगाया जाम-संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। भगठान गांव निवासी ब्रह्मानंद पहलवानी करते थे और वह अक्सर दंगल में भी भाग लेते थे। इससे उनकी काफी लोकप्रियता थी। युवा पहलवान की मौत से लोग आक्रोशित हो गए। उनको समझाने में पुलिस का पसीना छूट गया।
ब्रह्मानंद की मौत होने की सूचना आग की तरफ फैल गई। इसके बाद उनके जानने वाले कोतवाली व सीएचसी पहुंचना शुरू हो गए। इससे अफरातफरी की स्थिति बन गई। घायल अवस्था में सीएचसी खलीलाबाद से रेफर होने के बाद उनको जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में मौत की सूचना के बाद हर कोई अवाक रह गया। मौत की सूचना फैलते ही जो जैसा था मेंहदावल बाईपास और फिर जिला अस्पताल पहुंच गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पर उनके जानने वालों की भीड़ जुट गई। भीड़ को देखकर कई थानों की पुलिस फोर्स को भी जिला अस्पताल बुला लिया गया। अधिकारी परिजन व उपस्थित लोगों को समझाने में जुटे रहे। देर शाम तक जिला अस्पताल में भी हंगामे की स्थिति बनी रही। अधिकारियों को आक्रोशित लोगों को समझाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
परिजन ने गांव के लोगों पर लगाया हत्या का आरोप, गिरफ्तारी के लिए दबिश ः जिला केसरी ब्रह्मानंद यादव की हत्या के मामले में परिजन ने गांव के कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को उनके नाम बताए हैं। परिजन का कहना है कि घटना के पीछे पहले से चली आ रही रंजिश हो सकती है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पत्नी और दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिवार में मातम ः ब्रह्मानंद यादव चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके भाइयों में वर्तमान ग्राम प्रधान रमाकांत यादव, श्रीकांत यादव और रामानंद यादव शामिल हैं। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।
ब्रह्मानंद की मौत से परिवार में मातम है और पत्नी व दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें