फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कला, क्राफ्ट व पपेट्री से शिक्षकों ने रखी अपनी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में मंगलवार को सप्तम राज्य स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री से शिक्षक संबंधी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक स्तर से भाषा, गणित एवं उच्च प्राथमिक स्तर से गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन विषय की प्रतिभागिता रही।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर भाषा योगेंद्र कुमार यादव प्राथमिक विद्यालय आमडाड मेंहदावल, गणित में शालिनी चौधरी प्राथमिक विद्यालय काली जगदीशपुर, नाथनगर चुनी गईं। उच्च प्राथमिक स्तर गणित में आशा पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरिया गंगा खलीलाबाद, विज्ञान में रवि प्रकाश मौर्य उच्च प्राथमिक विद्यालय पकरी अराजी बेलहर कला व सामाजिक अध्ययन में पदमा दुबे उच्च प्राथमिक विद्यालय हरपुर नाथनगर विजेता रही।
निर्णायक मंडल में एचआर इंटर कॉलेज के प्रवक्ता उदयभान सिंह, धर्मवीर चौधरी शामिल रहे। प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि किस प्रकार शून्य निवेश नवाचार से बने ये टीएलएम एवं नवाचार विद्यालयों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। ऐसी गतिविधियां शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं विद्यालयों में सृजनात्मकता एवं नई सोच को विकसित करती हैं। इसमें प्रत्येक ब्लाॅक से शिक्षकों ने अपनी प्रतिभागिता दी। इस अवसर पर तृप्ति श्रीवास्तव व अन्य मौजूद रहे। संवादर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें