संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर/तिघरा। बेलहर और दुधारा थाना क्षेत्र के रहने वाले 11 लोग सोमवार को देर शाम को बस से अजमेर शरीफ जा रहे थे। रात में बस्ती जनपद के हरदिया के पास एक ट्रक की बस से टक्कर हो गई। सभी लोग घायल हो गए।
इसमे अन्य जिलों के चार लोगों की मौत हो गई है। घायलों को इलाज बस्ती में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया और परिजन बस्ती जनपद के अस्पताल में भर्ती लोगों के बारे में जानकारी लेने पहुंच गए। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल रहा। कई घायलों के घर पर लोग कुशलक्षेम पूछने जुट गए। वही कुछ के घरों पर सन्नाटा पसर गया।
बस से जिले के बेलहर, दुधारा, बखिरा और खलीलाबाद के 11 लोग राजस्थान के अजमेर शरीफ में इबादत के लिए जा रहे थे।सोमवार की देर शाम को बस रवाना हुआ और रास्ते में जगह-जगह लोगों को बिठा रहा था। बस देर रात में बस्ती के बरगदवा हरदिया चौराहे के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई।
जिससे बस में सवार करीब 20 लोग घायल हो गए। इसमें 11 लोग संतकबीरनगर जिले के थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन घायलों को जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया। घटना की सूचना इन घायलों के गांव में पहुंची तो कोहराम मच गया। घायल होने वालों में नगर पंचायत बेलहर के वार्ड नंबर-2 गणेश चौराहा निवासी असरुन निशा पत्नी अलाउद्दीन एवं अजीजुन निशा पत्नी इब्राहीम, थाना बेलहर निवासी तरीकुन निशा पत्नी मोहम्मद रफीक, शकुरनिशा पत्नी मोहर अली, अजीजुन निशा पत्नी मोहम्मद बशीर, अमीना खातून पत्नी गुलाम हुसैन, फातमा निशा पत्नी मोहम्मद हुसैन, सजरुन निशा पत्नी मोहम्मद सकीम, गुलाम हुसैन पुत्र सफी मोहम्मद, बेलहर थाना क्षेत्र के अमरडोभा निवासी कलसुमा पत्नी अकबर अली ,सलीममुननिशा पत्नी इब्राहिम, नजमा खातून पत्नी सई मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गईं।
इसी तरह से बखिरा थाना क्षेत्र की जैनब खाून पुत्री अजमत अली 8 वर्ष भी घायल हो गई। इसी तरह से बखिरा क्षेत्र के गौहनिया निवासी सदरून्निशा भी घायल हो गई। उनके साथ रहसुन्निशा पुत्री रोजन अली और कौसर अली पुत्र रोजन अली भी घायल हुए है। सभी का इलाज बस्ती में चल रहा है।
बस्ती में घायल बेलहर के वार्ड दो निवासी असरून्निशा के घर जुटी भीड़-संवाद
बस्ती में घायल बेलहर के वार्ड दो निवासी असरून्निशा के घर जुटी भीड़-संवाद
बस्ती में घायल बेलहर के वार्ड दो निवासी असरून्निशा के घर जुटी भीड़-संवाद
बस्ती में घायल बेलहर के वार्ड दो निवासी असरून्निशा के घर जुटी भीड़-संवाद