फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, मनबढ़ों ने किया तांडव

Thu, 18 Jan 2024 06:11 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी संतकबीरनगर।

सार

एएसपी शशि शेखर सिंह ने कहा कि रौरापार चौराहे पर रामकेश और मोहम्मद आलम के बीच शौच करने को लेकर विवाद का मामला प्रकाश में आया है। मौके पर जांच के बाद पुलिस फोर्स को तनाव को देखते हुए तैनात कर दिया गया है। एक पक्ष से पांच और दूसरे पक्ष से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले में कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के रौरापार चौराहे स्थित देशी शराब की दुकान के पास शौच करने के विवाद को लेकर बुधवार की देर रात मनबढ़ों ने जमकर तांडव मचाया। कई ठेला दुकानदारों की दुकान में तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के सात लोगों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद एएसपी शशिशेखर सिंह ने मौके पर पहुंचकर तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात कर निगरानी बरतने का निर्देश दिया।

रौरापार चौराहे पर एक मेडिकल स्टोर संचालक देर शाम को देशी शराब की दुकान पर शराब पीकर अपने दो साथियों के साथ अंड़ा खाने ठेले की दुकान पर पहुंचा। दुकान के सामने की वह शराब को नशे में शौच करने लगा। दुकानदार के विरोध करने पर पहले कहासुनी और बाद में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष को काफी चोटें आईं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को हटाकर विवाद को शांत कराया। इस घटना के बाद घायल जब अपने गांव पहुंचा तो उसने गांव के लोगों को बताया। इससे उग्र लोग रात में ही वापस चौराहे पर पहुंचे। इसके बाद वहां पर मौजूद चखना, ठेला की लगभग आधा दर्जन दुकानों को अपना निशाना बनाया। जमकर तोड़फोड़ करने के साथ ही दुकानों को आग के हवाले कर दिया।

सुबह घटना की जानकारी होने के बाद कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लेने के साथ ही उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। सूचना के बाद सीओ बृजेश कुमार सिंह और एएसपी शशिशेखर सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एक पक्ष से दो और दूसरे पक्ष से पांच लोगों को अपने हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाकर कानूनी कार्रवाई शुरूकर दिया।

एएसपी शशि शेखर सिंह ने कहा कि रौरापार चौराहे पर रामकेश और मोहम्मद आलम के बीच शौच करने को लेकर विवाद का मामला प्रकाश में आया है। मौके पर जांच के बाद पुलिस फोर्स को तनाव को देखते हुए तैनात कर दिया गया है। एक पक्ष से पांच और दूसरे पक्ष से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर लेकर सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत करके घटना में संलिप्त लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें