फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम : उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित हो रहे बच्चे

विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गर्मी बढ़ने और मौसम के बदलाव के कारण जिला अस्पताल में बच्चों की भीड़ बढ़ी है। इसमें उल्टी, दस्त, बुखार और जुकाम के मरीजों की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिमेष ने बताया कि सोमवार को ओपीडी में केवल 70 बच्चों को उल्टी-दस्त और सर्दी-जुकाम की शिकायत लेकर लाया गया। सभी बच्चों को जरूरी दवा देकर घर भेजा गया। डॉक्टर ने कहा कि तापमान बढ़ने और गर्म हवाओं के चलते बच्चों में वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
डॉ. अनिमेष ने सलाह दी कि इस मौसम में बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्हें बार-बार पानी पिलाएं, डिहाइड्रेशन न होने दें। उल्टी-दस्त होने पर तुरंत ओआरएस का घोल पिलाएं। बच्चे को साफ-सुथरा रखें, हाथ धुलवाते रहें और बाहर का खाना-पानी बिल्कुल न दें।
विज्ञापन

डॉक्टर ने बताया कि गर्मी में पानी कम पीने और पसीना सूखने से संक्रमण तेजी से बढ़ता है। बदलते मौसम में वायरस सक्रिय हो जाते हैं, जिससे बच्चे जल्दी बीमार पड़ रहे हैं।
जिला अस्पताल में इस समय ऐसे मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। डॉ. अनिमेष ने परिजनों से अपील की कि बच्चों में कोई भी लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। खुद से दवा न दें और साफ-सफाई तथा सही पोषण पर खास ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें