संतकबीरनगर। सीएमओ कार्यालय परिसर में सोमवार को दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया। 25 दिव्यांगों की जांच के बाद उनका प्रमाण पत्र जारी किया गया। शिविर में 43 दिव्यांग पहुंचे थे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने एक-एक कर दिव्यांगों की दिव्यांगता की जांच की। 25 लोग प्रमाण पत्र के लिए पात्र पाए गए। अन्य दिव्यांगों को दूसरे दिन बुलाया गया। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शिविर में 43 दिव्यांग आए थे। 25 को प्रमाण पत्र के लिए पात्र पाया गया। इस दौरान सीएमओ कार्यालय में दिव्यांग व उनके परिजनों की भीड़ लगी रही।