फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ग्राम सचिवों ने एडीओ पंचायत को सौंपा डोंगल

Tue, 16 Dec 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सेमरियावां ब्लाक में ग्राम सचिवों ने एडीओ पंचायत को डिजिटल हस्ताक्षर डोंगल सौंप दिया -संवाद - फोटो : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का स्वागत करते कटका क्लब के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
सेमरियावां। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ और ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को सेमरियावां ब्लाॅक के ग्राम सचिवों ने ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में अपना डिजिटल हस्ताक्षर डोंगल एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी को सौंपा। कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया। ग्राम सचिवों ने आरोप लगाया कि ग्राम सचिवों का कई ग्राम पंचायत में तैनाती होती है। जिससे आनलाइन हाजिरी दर्ज करना संभव नहीं है।
विज्ञापन


ग्राम सचिव राहुल यादव, कुणाल सिंह, अनिल कुमार चौधरी, रजनी सिंह, विमला यादव, संतोष पांडेय, असदुल्लाह खान,अलाउद्दीन, अस्तित्व कुमार गोस्वामी, प्रवेश कुमार सिंह, लवकुश चौधरी, गुलाब चंद, योगेंद्र कुमार गौड़ आदि ने 13 डिजिटल हस्ताक्षर डोंगल सौंपा। सचिवों ने कहा कि ग्राम पंचायत सचिव ग्रामीण विकास की रीढ़ माने जाते हैं। फिर भी हमारी सेवा शर्तें, वेतनमान, कार्यस्थल सुरक्षा तथा पदोन्नति संबंधी नियम अब तक स्पष्ट नहीं हैं। सरकार जबरन ऑनलाइन हाजिरी थोप रही है, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
सचिवों ने कहा कि हमारा आंदोलन सकारात्मक है, रचनात्मक है, और न्याय की मांग पर आधारित है। ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों ने कहा कि वे सभी फील्ड के कर्मचारी हैं। कई क्लस्टर का चार्ज होता है। कई सचिवों के बाद 10 से 12 गांवों का चार्ज है। उन्हें प्रत्येक गांव में जाना पड़ता है। ऐसे में ऑनलाइन हाजिरी कैसे लगाई जा सकती है। शासन का यह फरमान पूरी तरह से अव्यावहारिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें