संतकबीरनगर। बीआरसी बघौली पर मंगलवार को समग्र शिक्षा, समेकित शिक्षा के तहत बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने के लिए चिह्नांकन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 20 बच्चों को चिह्नित किया गया। जिन्हें उपकरण दिया जाएगा।
बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा दिव्यांग बालिकाओं को विद्यालय में नामांकित करते हुए उनका दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत करने में अभिभावक अपनी सक्रिय सहयोग में सुनिश्चित करें। जिससे कि शासन की मंशा के अनुसार प्रत्येक दिव्यांग बालिका को दो हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति प्रोत्साहन के रूप में दिया सके। जिले के परिषदीय विद्यालयों में जितने भी दिव्यांग बालिकाएं नामांकित होगी तथा उनके पास 40 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाण पत्र होगा उन सभी बालिकाओं को दो हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
डॉक्टर केपी सिंह ने बताया कि जिन बच्चों की जांच के लिए मुख्यालय रेफर किया गया है वह सभी बच्चे जिला चिकित्सालय में जाकर अपनी आंखों की जांच करा लें तथा आंखों की दिव्यांगता से बच्चे को बचाया जा सके। संवाद