फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक बदलने से भड़के माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी

विज्ञापन
बेलहर केंद्र व्यवस्थापक बदलने के विरोध में डीआईओएस से मिलते उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
केंद्र व्यवस्थापक बदलने से भड़के माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी
विज्ञापन

- संघ ने डीआईओएस कार्यालय पर किया प्रदर्शन
- डीएम और डीआईओएस को सौंपा 11 सूत्री ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बेलहर में केंद्र व्यवस्थापक बदले जाने के विरोध में सोमवार को डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएम और डीआईओएस को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पारस नगर बेलहर में मनमाने ढंग से केंद्र व्यवस्थापक बदल दिया गया। डीआईओएस कार्यालय साजिश करके योग्य व निष्ठावान प्रधानाचार्य को पद से हटाकर अपमानित कर रहा है। इसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण, केंद्र व्यवस्थापक बनाने में, एरियर भुगतान, पदोन्नति व चयन वेतनमान निर्धारण आदि कार्यों में कठिनाईयां उत्पन्न की जा रही हैं। बोर्ड परीक्षा वर्ष 2018, 2019 के उत्तर पुस्तिकाओं के बकाया मूल्यांकन पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे जनपद के सैकड़ों शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद के प्रधानाचार्यों, प्रवक्ताओं, सहायक अध्यापकों, लिपिकों व अनुचरों के विभिन्न प्रकार के एरियर का भुगतान नहीं किया जा रहा है। डीआईओएस स्तर से शिक्षक के पदोन्नति/कार्यभार ग्रहण आदेश निर्गत नहीं किया जा रहा है। शिक्षकों के एनपीएस एकाउंट को अपडेट नहीं किया जा रहा है और न ही एनपीएस लेजर का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी अगर डीआईओएस कार्यालय अपनी आदत में सुधार नहीं लाएगा तो वृहद आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान गिरजानंद यादव, मोहिबुल्लाह खान, पिकुल भारद्वाज, जितेंद्र कुमार, पारसनाथ यादव, जयचंद यादव, महेश राम, विंध्याचल सिंह, विजय यादव, जयप्रकाश गौतम, विनोद चौरसिया, ब्रजेश पांडेय, अफजल खान, गोपाल जी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें