फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कबीर समाधि पर टेका मत्था

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कबीर समाधि पर टेका मत्था
विज्ञापन

मगहर। केंद्रीय उद्योग राज्यमंत्री/संसदीय कार्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल रविवार को कबीर चौरा मगहर पहुंचे। कबीर की समाधि व मजार का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान महंत विचारदास ने कबीर के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके बाद कबीर चौरा परिसर में हो रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

कबीर की निर्वाण स्थली को पर्यटन की दृष्टि से विश्वपटल पर लाने के लिए केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार कबीर चौरा परिसर में वाप्कोस, यूपीपीसीएल व आवास विकास निगम के जरिए विभिन्न विकास के कार्य कराया जा रहा है। रविवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कबीर चौरा में कबीर की समाधि व मजार का दर्शन किया। इस दौरान कबीर चौरा परिसर में हो रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कबीर अकादमी में बने आडिटोरियम, प्रदर्शनी सेंटर आदि के बारे में जानकारी हासिल करने के साथ ही कार्यदायी संस्थाओं को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर महंत विचारदास, चेयरमैन संगीता वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, संत अरविंद दास शास्त्री, डॉक्टर हरिशरण शास्त्री, अवर अभियंता संतोष यादव, अवर अभियंता तसनीम खान, समीर यादव, यशवंत यादव, प्रदीप गुप्त, सुजीत गुप्त, त्रिलोकी नाथ वर्मा, अतरेश श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, संदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें