शासन के निर्देश पर बुधवार को विभिन्न विद्यालयों में उत्सव दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों को प्रगति रिपोर्ट के साथ ही सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वाले तीन-तीन बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। खलीलाबाद विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरपुरवा पर आयोजित उत्सव दिवस पर कक्षा छह से आठ तक के सर्वोच्च अंक पाने वाले तीन-तीन बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कक्षा आठ में जहां सलमान नसीम को विद्यालय में प्रथम स्थान पाने पर मेडल दिया गया वहीं कक्षा सात के बाबूलाल तथा कक्षा छह के धर्मचंद्र को मेडल दिया गया। इस दौरान कयूम खान, अख्तर आलम, शमशेर बहादुर, सीमा सिंह आदि उपस्थित रहे।
बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को शासन के निर्देश पर कस्बे के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में विद्यालय उत्सव मनाया गया। इस दौरान कुल 122 छात्रों को प्रगति पत्र दिया गया। अध्यक्षता कर रहे प्रधान प्रतिनिधि विजय जायसवाल ने सर्वाधिक अंक पाने वाले दो छात्रों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा आज का दिन इस विद्यालय में पढ़ रहे सभी छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है। अध्ययनरत बच्चे नए सत्र से अगली क्लास में जाएंगे। इसीलिए सरकार भी छात्रों की इस खुशी में शामिल होने के लिए उत्सव के रूप में मना रही है। प्रधानाध्यक दिलीप कुमार ने सत्रावसान पर बच्चों को अगली क्लास में मेहनत व मन लगाकर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। प्रधान प्रतिनिधि ने 5वीं की शिल्पी और परवेज अख्तर को क्लास में अव्वल आने पर नगद राशि देकर सम्मानित किया। इस दौरान लक्ष्मीनरायन, सीताराम यादव, सुनीता गुप्ता आदि मौजूद रहे।
पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे
सेमरियावां ब्लॉक के बाघनगर कस्बा में स्थित मुस्लिम इंडस्ट्रियल हायर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को रिजल्ट वितरण डे कार्यक्रम आयोजित किया गया। वार्षिक परीक्षा में कक्षा एक से नौवीं कक्षा तक के कक्षावार टॉप रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
प्रबंधक मोहम्मद अदनान दुर्रानी ने कहा कि बच्चों के संवारने से राष्ट्र संवोरगा। बच्चें आगे बढ़कर गांव देश का नाम रोशन करें। उन्होंने ने कहा कि कक्षा के टॉपर विद्यार्थियों की मेेहनत व लगन से सर्वोच्च अंक प्राप्त किया है। मेहनत और लगन से अन्य विद्यार्थी भी प्रथम स्थान प्राप्त कर सकते हैं। मायूस न हों मेहनत से पढ़ाई करें। सह प्रबंधक गुफरान आजम ने कहा कि कम अंक पाने वाले बच्चे हताश न हो मेहनत और लगन से प्रथम स्थान प्राप्त करें। इस दौरान प्रधानाचार्य शहबाज अहमद, गुफरान आजम, विश्वनाथ, मेाहम्मद जाहिद, शबाना खातून, रिजवानुल्लाह, सरोज गुप्ता, रूखसाना खातून, वंदना भारती, मैनावती, केशराम, शेष मणि आदि लोग मौजूद रहे।