फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने अपर सीएमओ को घेरा

Thu, 31 Mar 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
ज्ञापन दिया। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
राज्य महिला आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता संघ के बैनर तले बुधवार को आशा कार्यकर्ताओं ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी का घेराव किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। आशा संगिनी का परिणाम घोषित न होने तथा अन्य समस्याओं को लेकर खफा आशा कार्यकर्ता करीब तीन घंटे तक सीएमओ दफ्तर पर जमी रही। बाद में अपर सीएमओ के लिखित आश्वासन पर आशा कार्यकर्ता मान गई। 
विज्ञापन

राज्य महिला आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता संघ की प्रदेश महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष माया सिंह, संरक्षक बाल गोविंद सिंह, जिला उपाध्यक्ष सरोज यादव व कर्मचारी नेता शिव कुमार गुप्ता, राम भजन यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता सुबह दस बजे ही सीएमओ दफ्तर पर पहुंच गई और नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। सीएमओ की अनुपस्थिति में आशा कार्यकर्ताओं ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी का घेराव किया। प्रदेश महामंत्री माया सिंह व संरक्षक बाल गोविंद सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 में आशा संगिनी के लिए साक्षात्कार कराया गया था, लेकिन अभी तक परिणाम घोषित नहीं किया गया।
   उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता चौबीस घंटे सेवा दे रही है, लेकिन उनके पारिश्रमिक के भुगतान में तमाम दिक्कत पैैदा की जा रही हैं। इस दौरान उपस्थित कर्मचारी नेताओं ने कहा कि आशा स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ है, उनकी मांगों पर तत्काल कदम उठाया जाए अन्यथा कर्मचारी संगठन भी आशा कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। घेराव व प्रदर्शन के बाद अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन दिया। जिस पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने लिखित रूप से आश्वासन दिया और कहा कि उनके स्तर की जो भी मांगे हैं उनका एक सप्ताह के भीतर निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

   आशा संगिनी का परिणाम सीएमओ से वार्ता के बाद घोषित करने की कार्रवाई की जाएगी। घेराव व प्रदर्शन में सरोज यादव, चित्रकला पांडेय, विंद्रावती देवी, कमलावती देवी, मीरा चौधरी, संजना मिश्रा, अनीता राय, आरती देवी, उर्मिला देवी, बिंदू देवी, गीता गुप्ता, कन्यावती, मनोरमा देवी, लालचंद्र, ऊषा शर्मा, पुष्पलता देवी आदि शामिल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें