फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने किया निरीक्षण, विकास कार्यों में गड़बड़ी पर भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ ने किया निरीक्षण, विकास कार्यों में गड़बड़ी पर भड़के
विज्ञापन

धनघटा। सीडीओ सुरेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने सोमवार को विकास खंड हैसर बाजार का औचक निरीक्षण किया। अभिलेखों में त्रुटियां और मनरेगा गाइड लाइन का उल्लंघन पाए जाने पर उन्होंने बीडीओ को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य में सुधार करने के साथ-साथ दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे सीडीओ ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचे तो उस समय खंड विकास अधिकारी अमरेश सिंह मौजूद नहीं थे। बीडीओ कक्ष में बैठकर सीडीओ ने जब अकाउंटेंट से मनरेगा का अभिलेख तलब किया तो अभिलेख अधूरे पाए गए। उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तुरंत बीडीओ को ब्लॉक मुख्यालय पर तलब किया। थोड़ी देर बाद बीडीओ ब्लॉक पहुंचे तो सीडीओ ने गहनता के साथ अभिलेख देखना शुरू कर दिया। सीडीओ ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास की प्रगति यहां पर बहुत खराब है। मनरेगा कार्य में नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई हैं। 60-40 (मजदूरी-सामग्री) के अनुपात पर ध्यान नहीं दिया गया है। इस ब्लॉक में मनरेगा मजदूरों को रोजगार कम और सामग्री पर अधिक रकम व्यय की गई है। उन्होंने बताया कि इसी तरह सभी सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पाई गई। बीडीओ को कार्य में सुधार करने का निर्देश दिया गया और साथ ही जरूरत पड़ने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें