फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बैंक चौराहे से नेदुला बाईपास तक सीसी रोड और नाले का होगा निर्माण

Wed, 04 Jun 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बंजरिया मुहल्ले में उखड़ी हुई सड़क जहां पर होगा नाला व सीसीरोड का निर्माण ।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय के बैंक चौराहे से नेदुला बाईपास तक सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही एक तरफ नाला निर्माण कराया जाएगा। इस पर करीब सवा करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे लोगों को आने-जाने में होने वाली दुश्वारियों से राहत मिलेगी और जलभराव की समस्या भी दूर होने की उम्मीद है। पालिका प्रशासन ने नाले का निर्माण शुरू भी करा दिया है।
विज्ञापन

बैंक चौराहा से नेदुला बाईपास तक सड़क काफी जर्जर हो गई हैं। सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील है। गिट्टियां उखड़कर बिखरी पड़ी हैं। इसके साथ ही पूर्व में बनी नाली भी टूट गई है। जिसके कारण यहां अक्सर नालियों का गंदा पानी सड़क पर पसरा रहता है। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार की। इसके तहत खलीलाबाद के बैंक चौराहे से लेकर नेदुुला बाईपास तक की सड़क को सीसी रोड में तब्दील किया जाएगा। इस पर सवा करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही एक तरफ नाले का निर्माण कराया जाना है। जिस पर कार्य शुरू करा दिया गया है।
-

रास्ते पर बहता रहता है नाले का पानी
खलीलाबाद के बैंक चौराहे से लेकर नेदुला बाईपास तक सीसी रोड व नाली का निर्माण होने से लोगों को होने वाली परेशानी दूर होगी और लोगाें को राहत मिलेगा। इस क्षेत्र के निवासी हमीदुल्लाह खां, संजय यादव आदि ने बताया कि काफी अर्से से सड़क बदहाल है। नालियां टूट जाने से सड़क पर गंदा पानी बहता रहता था, अब सीसी रोड बनने और नाले का निर्माण होने से मोहल्ले के लोगों के साथ ही आम जन को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कोट
नगर पालिका परिषद क्षेत्र के बैंक चौराहे से नेदुला बाईपास तक की सड़क सीसी रोड बनेगी। इसके साथ ही नाले का भी निर्माण कराया जा रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में होने वाली परेशानी दूर होगी। आस-पास में क्षेत्रों में जलभराव भी नहीं होगा।
विज्ञापन

-अवधेश कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें