फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजा अख्तर ने बटोरे 95 प्रतिशत अंक, किया जिला टॉप

Sun, 27 May 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सूर्या स्कूल में छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाते प्रबंधक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा हरिहरपुर की छात्राओं ने दबदबा कायम किया है। विद्यालय की छात्रा फिजा अख्तर ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। उसी विद्यालय के सत्येंद्र नाथ पांडेय ने 94.2 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर तो श्रेया त्रिपाठी ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल और ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने भी सफलता के परचम लहराया है।  जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा के प्राचार्य डॉ एसपी दुबे ने बताया कि विद्यालय की छात्रा फिजा अख्तर ने 95 प्रतिशत अंक, सत्येंद्र नाथ पांडेय ने 94.2 प्रतिशत, श्रेया त्रिपाठी ने 94 प्रतिशत, देवेेश पटेल ने 92.8 प्रतिशत, अनामिका सिंह ने 92.8 प्रतिशत और ईशा वर्मा ने 92.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

विद्यालय में नामांकित सभी 34 छात्र-छात्राएं सफल हो गए हैं। सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि कविता तिवारी ने 86.4 प्रतिशत, सत्य नारायण ने 86.4 प्रतिशत, निलेश विश्वकर्मा ने 86.2 प्रतिशत, शाहिस्ता अंजुम 86.2 प्रतिशत, कार्तिक त्रिपाठी 85 प्रतिशत, अभिषेक संतोष सिंह 83.4 प्रतिशत, प्रदीप कुमार 83.4 प्रतिशत, सौरभ मिश्रा 82.8 प्रतिशत, सौरभ गुप्ता 82.5 प्रतिशत, श्रेया गुप्त 78.6 प्रतिशत अंक हासिल किया है। बताया कि परीक्षा में 206 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। फल परीक्षार्थियों को प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन


इसी तरह से ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल की प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने बताया कि विद्यालय के आसिफ रहमान ने 92 प्रतिशत, साक्षी राय 91.5 प्रतिशत, हरमीत कौर  87 प्रतिशत, सिद्धार्थ मिश्र 86 प्रतिशत, निहाल अहमद 82 प्रतिशत, मोहम्मद साहिल 82 प्रतिशत, आयुष प्रताप सिंह 82 प्रतिशत, प्रिया अग्रहरि 82 प्रतिशत, नवीन कुशवाहा 86.2 प्रतिशत और आकाश वर्मा ने 83 प्रतिशत अंक हासिल किया है।बताया कि 225 विद्यार्थी नामांकित थे। परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। छात्रों की सफलता पर संरक्षक विनय चतुर्वेदी, उप प्रबंधक वैभव चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य अजय भारद्वाज, डीसी पांडेय, राजेश पांडेय आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें