फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने मनाया विश्वासघात दिवस, पीएम का जलाया पुतला

Sat, 26 May 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर पुलिस और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष से हो रही नोकझोंक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। केंद्र की भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विश्वासघात दिवस मनाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवेज खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मेंहदावल बाईपास से पैदल मार्च किया और वापस मेंहदावल बाईपास आए। यहां पर पीएम मोदी का पुतला जलाया गया। इस दौरान पुलिस से कार्यकर्ताओं की तीखी नोकझोंक भी हुई।  
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवेज खान के नेतृत्व में कार्यकर्ता मेंहदावल बाईपास पर इकट्ठा हुए। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर में पैदल मार्च निकाला। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो कार्यकर्ताओं से नोकझोंक हुई। कार्यकर्ता वापस मेंहदावल बाईपास पर पहुंचे। वहां पर पुलिस को चकमा देकर पीएम मोदी और उनकी सरकार कर पुतला जलाया। 

जिलाध्यक्ष परवेज खान ने कहा कि आज मोदी सरकार के चाल साल पूरा होने के बाद देश की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। मोदी सरकार अपने किए गए वादो को पूूरा न करके देश की जनता के साथ विश्वासघात किया। पेट्रोल, डीजल के दाम अपने चरम पर है। जिससे महंगाई आसमान छू रही है।
विज्ञापन


सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ सत्ता में आई भाजपा सरकार अपने ही नारे को तार-तार करते हुए पिछले चार सालों में धर्म और सांप्रदायिकता को मुद्दा बनाया और विकास से कोसो दूर चली गई। पीसीसी सदस्य अखंड बहादुर पाल ने कहा कि भाजपा सरकार हर मुद्दे पर विफल रही है। जनता इसका आने वाले लोक सभा चुनाव में जवाब देगी।

इस दौरान अजय सिंह, नूरूल होदा, दयाशंकर सिंह, मीडिया प्रभारी सुनील पांडेय, आलोक यादव, महिला जिलाध्यक्ष शांती देवी, आलोक राय, अनिल राय, कृष्ण कुमार, नगर अध्यक्ष संजय चौरसिया, लक्ष्मीकांत शुक्ल, अंबिका राय, राजू मद्घेशिया, सौरभ राय, उर्मिला पांडेय, संयोगिता देवी, राजमती देवी, रामशंकर यादव, राधे यादव, सूर्य प्रताप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें