फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किशोरी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मगहर कस्बा के चूड़ी फरोश मोहल्ले में सोमवार की देर रात 16 वर्षीय किशोरी शाहीन उर्फ सलोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी स्पष्ट नहीं हो सका। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर चिकित्सकों ने विसरा प्रिजर्व किया है। अब विसरा जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकती है।
इधर, पुलिस ने मामले की जांच जारी रखते हुए परिजन से पूछताछ और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों की पड़ताल शुरू कर दी है।
नगर पंचायत मगहर के चूड़ी फरोश मोहल्ला निवासी मुख्तार अहमद की 16 वर्षीय बेटी शाहीन उर्फ सलोनी सोमवार देर शाम घर की छत पर गई थी। काफी देर तक नीचे नहीं आने पर उसकी मां उसे देखने के लिए छत पर पहुंची। परिजन के मुताबिक छत का दरवाजा बाहर से बंद था। आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर मां ने परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मोहल्ले के दो युवकों को बुलाया गया। दोनों दूसरे रास्ते से छत पर पहुंचे और दरवाजा खोला। वहां किशोरी संदिग्ध हालत में मिली। परिजन उसे संयुक्त जिला अस्पताल खलीलाबाद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें