फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनकर नेता समेत सैकड़ों अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

Sun, 04 Nov 2018 11:33 PM IST
संतकबीरनगर
विज्ञापन
बुनकर नेता समेत सैकड़ों अज्ञात लोगों पर केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बखिरा (संतकबीरनगर)। बखिरा पुलिस ने शनिवार की देर रात भटौली निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर एक नामजद व सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, जानमाल की धमकी, मूर्ति क्षतिग्रस्त करने व एसटी-एससी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।        
विज्ञापन

सुनील कन्नौजिया ने बताया की वह अनुसूचित जाति से है। वह गांव की लक्ष्मी पूजा समिति का अध्यक्ष भी है। वह समिति के अन्य सदस्यों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखकर बघौली से लक्ष्मी की प्रतिमा को लेकर लेडुआ-महुआ गांव से होते हुए भटौली जा रहे थे। इस दौरान एक
मदरसे के सामने करीब दो सौ की संख्या में मौजूद बच्चे व कुछ लोगों ने रास्ते को रोक लिया। गांव के ही एक नेता ने अपने पक्ष के लोगों को हमला करने के लिए उकसाते हुए समिति के सदस्यों को मारापीटा व इस रास्ते से मूर्ति ले जाने को चुनौती दी। इसी दौरान कुछ लोगों ने लक्ष्मी प्रतिमा का हाथ क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे प्रतिमा खंडित हो गई। बाद में उक्त नेता ने जाति सूचक गाली भी दी। लोगों के हमले में ट्रैक्टर ड्राइवर अर्जुन, समिति के संदीप यादव व मोहन विश्वकर्मा को चोट भी आई। घटना की देर रात एएसपी असित कुमार, एसओ सदानंद सिंह, एसआई राममिलन यादव मय पुलिस बल के घटना स्थल पर पहुंच गए थे। एसओ सदानंद सिंह ने बताया कि इशहाक अंसारी व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें