फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकीककरण के अध्यक्ष पर गबन का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकीककरण के अध्यक्ष पर गबन का केस दर्ज
विज्ञापन

वाहन के दुरुपयोग के मामले में हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के पुत्सर के रहने वाले राष्ट्रीय प्रजापति एकीकरण महाअभियान के अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस ने रविवार को गबन का केस दर्ज किया। आरोप है कि बलिया जनपद के जमुआ पुरानी बस्ती निवासी सेवानिवृत्त वारंट अफसर की बोलेरो लेकर राष्ट्रीय प्रजापति एकीकरण महाअभियान के अध्यक्ष रख लिए और वापस नहीं कर रहे है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बलिया जनपद के जमुआ पुरानी बस्ती के रहने वाले सेवानिवृत्त वारंट अफसर राम लक्ष्मण कुमार पुत्र ताराचंद्र कुमार का आरोप है कि 23 दिसंबर 2018 को समाज सेवा निर्मित राष्ट्रीय प्रजापति एकीकरण महाअभियान के अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति को उनके जरिए सीएसडी के कैंटीन से एक नई बोलेरो (टॉप मॉडल) गाड़ी डाउन पेमेंट कर दी गई थी। इसका ईएमआई संगठन के जरिए देने का तय किया गया था, लेकिन एक भी ईएमआई संगठन के जरिए नहीं भरा गया। फिर 31 दिसंबर 2018 को सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने गाड़ी का ऋण चुकता कर दिया। गाड़ी उनके नाम से थी और ऋण भी उनके नाम पर बैंक का था। उनका कर्तव्य था कि ऋण जमा कर दे। आरोप है कि गाड़ी अनिल प्रजापति को केवल छह महीने के लिए दी गई थी। करीब दो वर्ष के मूल्यांकन के पश्चात समझ में आया कि जिसे समाज सेवा के लिए गाड़ी दी गई थी, वह कार्य अध्यक्ष नहीं कर रहे हैं। बल्कि उसका उपयोग व्यक्तिगत कार्यों के लिए किया जा रहा है। अप्रैल 2021 और दिसंबर 2021 में उनके घर जाकर गाड़ी वापस करने के लिए कहा गया तो उन्होंने विधानसभा चुनाव के पश्चात गाड़ी वापस करने का वादा किया। इसके बावजूद भी गाड़ी वापस करने से मना कर दिया। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की। एसओ केडी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अनिल कुमार प्रजापति के खिलाफ गबन का केस दर्ज किया गया। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें