फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में अनुपस्थित 29 कार्मिकों पर दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षण में अनुपस्थित 29 कार्मिकों पर दर्ज होगा मुकदमा
विज्ञापन

-प्रथम पाली में 15 व द्वितीय पाली में 14 मतदान कार्मिक रहे अनुपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुुुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। पहले दिन दोनों पालियों में कुल 29 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। डीएम दिव्या मित्तल ने अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ एसएन श्रीवास्तव की देखरेख में मंगलवार को दो पालियों में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षकों ने मतदान प्रक्रिया के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों व ईवीएम व वीवी पैट के प्रयोग के बारे में बताया। सीडीओ ने बताया कि प्रशिक्षण के प्रथम दिन प्रथम पाली में 15 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। इनमें रिंकल पांडेय, मनवेंद्र, रतनदीप, सुमन, जहराना खातून, ज्ञानप्रकाश शाह, मदललाल, किरन पांडेय, शैला देवी, राम अचल, धर्मेंद्र कुमार सिंह, सुशील कुमार मिश्र, संतकुमार, कुमकुम चतुर्वेदी, व राजकुमार अनुपस्थित रहे, जबकि द्वितीय पाली में साधना चतुर्वेदी, फिरोज खान, चतुर्भुज लाल, सत्यनारायण, जावेद अहमद, विनय कुमार, हरेराम, शिखा पांडेय, अशोक कुमार राय, दिव्येश चतुर्वेदी, श्रीराम यादव, सेराज अहमद, विजयसेन व राम चरन अनुपस्थित रहे। सीडीओ ने बताया कि डीएम ने अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें