किशोरी से छेड़खानी के आरोप में केस दर्ज
धनघटा। महुली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से घर में घुस कर छेड़खानी करने के आरोपित पर पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज किया।
किशोरी के पिता का कहना है कि उनकी 16 वर्षीय बेटी बृहस्पतिवार को घर पर अकेली थी और सिलाई कर रही थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव का ही आरोपित युवक घर में घुस गया और उनकी बेटी से छेड़खानी की। किशोरी के शोर मचाने जब तक लोग पहुंचे, तब तक आरोपित भाग गया।
थोड़ी देर बाद आरोपित अपने परिजनों के साथ वापस उसके घर पहुंचा और अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। एसओ ने बताया कि आरोपित पर घर में घुस कर छेड़खानी करने और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।