धनघटा। बछईपुर में दबंगों ने एक परिवार का आवासीय छप्पर को उखाड़कर फेंक दिया। साथ ही जान माल की धमकी दी। पीड़ित ने घटना के संबंध में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बछईपुर निवासी विष्णु की पत्नी लक्ष्मी देवी का आरोप है कि भोतहा निवासी तीन लोग अपने साथ काफी संख्या में लोगों को लेकर आए और छप्पर को उजाड़ने लगे। मना करने पर जेठानी प्रमिला देवी को गाली दी और घसीट कर मारा। आरोपियों घर में घुसकर तोड़फोड़ की। पुलिस तहरीर के आधार पर रामनारायण, योगेंद्र प्रसाद, अजय वह 10- 12 अज्ञात के विरुद्ध बलबा, मारपीट का केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।