फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन हाईटेक सीएचसी में जांच व एक्सरे का इंतजाम नहीं

विज्ञापन
सेमरियावां सीएचसी। संवाद
विज्ञापन
- ब्लड जांच, एक्सरे न होने से निजी पैथालॉजी के चक्कर लगा रहे मरीज
विज्ञापन

- सेमरियावां, सांथा और बेलहर सीएचसी को दिया गया हाईटेक का दर्जा

संतकबीरनगर। सेमरियावां, सांथा और बेलहर सीएचसी को हाईटेक का दर्जा दिया गया है। इसके लिए शासन ने जो मानक तय किए हैं। अभी तक पूरे नहीं हो सके हैं। इन सीएचसी पर ब्लड जांच, एक्सरे की सुविधा नहीं है। मरीजों को बाहर से जांच करानी पड़ती है।
कायाकल्प का अवार्ड मिला, नहीं है एक्स-रे मशीन
सेमरियावां सीएचसी को कायाकल्प का अवार्ड मिल चुका है। पर, हकीकत यह है कि यहां पर एक्स-रे के लिए मशीन ही नहीं है। साथ ही शुगर, बलगम, टीवी की जांच होती थी। यह भी बंद हो गया है। जांच के लिए मरीजों को निजी पैथालॉजी में जाना पड़ता है। शनिवार को सीएचसी में पहुंची कुसुमावती, बिंदु ने बताया कि खून की जांच के लिए लिखा गया है। यहां पर जांच नहीं हो रही है। बाहर से कराना पड़ेगा।
विज्ञापन


निजी पैथोलॉजी का सहारा
सीएचसी सांथा में सिर्फ सामान्य जांच की सुविधाएं हैं। एक्स-रे यहां पर नहीं होता है। मरीजों को जांच के लिए निजी पैथालॉजी का सहारा लेना पड़ रहा है। सीएचसी पहुंचे दिव्यांश, रूचि ने बताया कि एक्स-रे कराना था। यहां पर सुविधा ही नहीं है। निजी पैथालॉजी में जा रहे हैं।
विज्ञापन


सिर्फ शुगर व यूरिन की होती है जांच
बेलहर सीएचसी में भी एक्स-रे की सुविधा नहीं है। खून जांच के नाम पर सिर्फ शुगर और यूरिन की जांच होती है। बाकी जांच के लिए बाहर की पैथालॉजी का सहारा लेना पड़ रहा है। शनिवार को बेलहर की संगीता सीएचसी पहुंची थी। उनके पैर में चोट लगी थी। डॉक्टर ने एक्स-रे लिखा। बाहर से कराने पर 300 रुपये देने पड़े।

सीएचसी की जांच कराई जाएगी। जो भी खामियां है उनको दूर किया जाएगा। एक्स-रे मशीन जहां नहीं है। जल्द इंतजाम किया जाएगा।
- डाॅ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें