फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मासूम संग दुष्कर्म के आरोपी पर केस दर्ज, जेल भेजा गया

Wed, 17 Jul 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। नगर पंचायत बखिरा निवासी एक युवक ने छह साल मासूम के साथ सोमवार को दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मासूम के पिता ने बताया वह दुधारा में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान चलाता है। 15 जुलाई को बेटी छह वर्ष दोपहर में स्कूल से आने के बाद खेल रही थी। दोपहर में दो बजे उसके घर के बगल का एक युवक जो कि मुर्गा बिक्री का कार्य करता है। उसने बेटी को बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती की। आरोपी की इस हरकत से बेटी रोने लगी। बेटी ने आकर घटना के बारे में घर के लोगों को बताया। बेटी की तबीयत खराब हो गई, जिसको देख परिजन घबरा गए। इस बारे में पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दिया। आरोपी युवक को मंगलवार को सुबह मदरहा स्थित पुलिया के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें