फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर हवाई फायरिंग के मामले में तीन युवकों पर केस, आरोपियों की तलाश में छापेमारी

Wed, 17 Jul 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के बरदहिया व बगहिया के बीच स्थित हाईवे पर सोमवार की रात सात राउंड हवाई फायरिंग की गई। संदिग्ध परिस्थिति में आरोपी की बाइक जलने के मामले में पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में पूरी रात गैर जनपद में भी छापेमारी की। इसके बाद भी आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं।
विज्ञापन

सोमवार की रात में घटना के बाद एसपी सत्यजीत गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फील्ड यूनिट को भी बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया गया। रात के समय ही कोतवाली पुलिस ने मामले में बंजरिया पूर्वी मोहल्ला निवासी युवराज सिंह पुत्र सुरेश सिंह की तहरीर पर केस दर्ज किया। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि युवराज सिंह ने बताया कि 15 जुलाई को वह अपने मित्र ऋषभ सिंह के साथ उनके मकान नेशनल हाईवे बरदहिया पर बैठे हुए थे। उनके साथ मिश्र नंदू यादव, अमन पाल, अमन सिंह, आदित्य सिंह और आदर्श पांडेय भी मौजूद थे। उन्होंने सुधाकर सिंह उर्फ राणा सिंह निवासी ओनिया को लगभग शाम पांच बजे शाम से ही बुला रहे थे कि अमन पाल से जो 4000 रुपये का लेनदेन शेष है, उसे निपटा लो और सभी लोग मिलजुलकर रहे। वह समय देता रहा और लेट करते हुए रात आठ बजे वहां पहुंचा। आरोप है कि रात को बाइक से सड़क की उस पटरी पर खड़ा होकर फोन किया। इसके बाद वह बाहर निकले। इतने में वह गाली देते हुए हवाई फायर करने लगा। तब तक दोस्त भी निकल पड़े, जिन पर उसने दो-तीन फायर किया। फायर में किसी को गोली नहीं लगी और उन लोगों ने उसे दौड़ा लिया। इसके बाद वह इंडस्ट्रियल एरिया की तरफ भागा। जब वह लोग उसे पकड़ने के लिए उसके नजदीक पहुंचे तो वह एक बाइक जिस पर दो व्यक्ति बैठे थे उनके पीछे बैठकर भाग गया। कोतवाल ने बताया कि मामले में उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
रात भर चली छापेमारी, नहीं मिला आरोपी
फायरिंग व गाड़ी जलने की घटना के बाद एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की। पुलिस के अनुसार सारी रात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। इसके बाद भी आरोपी नहीं मिला। उसके मोबाइल का लोकेशन गोरखपुर तक मिली। लोकेशन के आधार पर पुलिस आरोपी के पीछे गई। जहां पर उसका मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दिया। जिस पर भी पुलिस के हाथ खाली रहे और फायरिंग का आरोपी पुलिस के हाथ नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

फायरिंग के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम का गठन किया गया है। पुलिस टीम उनके सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

शशि शेखर सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें