फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर प्रधान समेत 50 लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर प्रधान समेत 50 लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन

धनघटा। कोर्ट के आदेश पर महुली पुलिस ने सोमवार को छितही के प्रधान समेत छह नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट का केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
महादेवा निवासी कमररूद्दीन उर्फ केडी का कहना है कि छितही गांव के प्रधान के पुत्र सलीम अहमद से उसका जमीन संबंधी विवाद है। 14 जुलाई 2021 को सलीम अहमद ने अपने फेसबुक अकाउंट से उसे धमकी दी थी, जिसमें अंजाम भुगत लेने की बात कही थी। आरोप है कि 16 जुलाई 2021 को सलीम अहमद अपने परिजनों के साथ उसके महुली स्थित दूसरे घर पर पहुंच गया। घर पर मौजूद हलीम खान के ऊपर टूट पड़े। जानमाल की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो मजबूरन कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। एसओ केडी सिंह ने बताया कि छितही गांव के प्रधान अलीमुल कदर, उनके बेटे सलीम अहमद, शहीम, अलीम व कमाल अहमद, मेहताब उर्फ अच्छन के अलावा 50 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
बखिरा। सोमवार को बखिरा पुलिस ने पचेठी नहर के पास से युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान रमेश निवासी खुटवा के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें