फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी मांगने पर हाथ-पैर बांधकर पीटने के आरोप में केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूरी मांगने पर हाथ-पैर बांधकर पीटने के आरोप में केस
विज्ञापन

रोसया बाजार। धनघटा क्षेत्र के गौरापार में मजदूरी मांगने पर हाथ-पैर बांधकर युवक को पीटने के आरोप में दो सगे भाइयों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि उसे इस कदर पीटा गया कि उसको चोरी का झूठा इल्जाम कबूल करना पड़ा। घटना बुधवार रात की है। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर दी।
गौरापार निवासी मैकूलाल पुत्र रामनिवास का आरोप है कि वह बुधवार की रात करीब नौ बजे सोनू के किराने की दुकान पर गए थे। उसी दुकान पर वह काम भी करते थे। पिछले चार महीने की उनकी मजदूरी बाकी थी। मजदूरी की मांग की तो दुकानदार भड़क गए। आरोप है कि आरोपित जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपमानित करने लगे। आरोप के अनुसार, दुकानदार सोनू अपने भाई सुनील के साथ मिलकर उनका हाथ-पैर बांध कर पिटाई करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद चोरी करना कबूल कराने के दबाव भी बनाया। पिटाई से पीड़ा से आहत होकर पीड़ित ने चोरी का इल्जाम भी कबूल कर लिया। जबकि तीसरा व्यक्ति घटना का वीडियो बना रहा था। एसओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि इस मामले में आरोपी सगे भाइयों पर बंधक बनाकर पीटने और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें