फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सरेशाम चाकू दिखाकर महिला से गहने लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सरेशाम चाकू दिखाकर महिला से गहने लूटे
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के अंसार टोला के पास बृहस्पतिवार को महिला को चाकू दिखाकर दो बदमाश जेवरात लूट लिए। वारदात के बाद दोनों बदमाश भाग गए। सूचना पर चौकी इंचार्ज बरदहिया बाजार मौके पर पहुंचे और पीड़िता से पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सरेशाम हु्ई घटना के बाद लोग पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाने लगे।
कोल्हुआ लकड़ा गांव निवासी सुुनीता पांडेय पत्नी सुदर्शन पांडेय ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के वहां शादी समारोह में शामिल होने खलीलाबाद आई थीं। वह पैैदल ही मेंहदावल बाईपास की ओर जा रही थीं। अभी अंसार टोला के पास पहुंची ही थीं। उसी दौरान दो युवक उन्हें रोक लिए और चाकू दिखाकर मंगलसूत्र, सोने की चेन, दो अंगूठी और कान की बॉली लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद तत्काल दोनों बदमाश पैदल ही गली की ओर भाग गए। महिला के शोर पर आस-पास के लोग जुटे, लेकिन तब तक बदमाश लोगों की पकड़ से दूर हो गए थे। सूचना पर बदरदहिया चौकी इंचार्ज वीरेंद्र मिश्रा सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच गए और पीड़िता से पूछताछ की। उन्होंने घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस आस-पास दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने में जुटी रही। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर जल्द मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें