फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पिता व तीन बेटों पर जान से मारने व एससी/एसटी का केस दर्ज

Fri, 22 Dec 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ माह पहले हुआ था विवाद, 19 दिसंबर को मारा-पीटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के बधवा गांव में भंडारे के दौरान हुए विवाद के डेढ़ माह बाद एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने मारने की धमकी दी और जातिसूचक गाली भी दी। इसके साथ मारा-पीटा भी। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
सावित्री देवी पत्नी हरिश्चंद्र का आरोप है कि 25 अक्तूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद हुए भंडारे के दौरान गांव के ही राजकुमार चौधरी से उसकी कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर राजकुमार व उसके तीनो बेटों ने 19 दिसंबर की शाम को 6:45 बजे जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी व हाॅकी व लोहे के रॉड से मारने लगे। शोरगुल सुनकर बीच-बचाव में आई देवरानी रीता को भी विरोधियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। उसे व देवरानी के सिर में व शरीर में अन्य जगहों पर भी चोट आई। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ श्याममोहन ने बताया कि सावित्री देवी की शिकायत पर बंधवा निवासी राजकुमार चौधरी, सूरज कुमार, शनिकुमार व सौरभ चौधरी के खिलाफ एससी/एसटी, जातिसूचक अपशब्द, जान से मारने की धमकी में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें