फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे करने गए सफाई कर्मी को पीटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वे करने गए सफाई कर्मी को पीटा, केस दर्ज
विज्ञापन

धनघटा। महुली क्षेत्र के नगर पंचायत हरिहरपुर के सफाई कर्मचारी को पीटने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को आठ नामजद समेत 11 लोगों पर केस दर्ज किया।
पीड़ित अंबेडकरनगर निवासी रामसजीवन ने बताया कि वह नगर पंचायत कार्यालय हरिहरपुर में सफाई कर्मचारी हैं। बुधवार को कर्मचारी संतराम चौहान, कार्यालय के अमीन शैलेश, अमित पांडेय, धर्मेंद्र यादव, रंगीलाल निषाद के साथ वार्ड नंबर चार पटेल नगर में जंगल की जमीन पर पेड़ लगाने के लिए सर्वे करने गए थे। आरोप है कि उसी दौरान दयाराम चौधरी, जवाहर, मेवा, मल्लू व छल्लू, प्रदीप निवासीगण बेलपुरवा, भैयाराम उर्फ गुड्डू, राहुल निवासी वार्ड नंबर चार पटेल नगर और तीन अन्य लोग पहुंच गए। आरोपितों ने अपशब्द कहते हुए सर्वे करने गए लोगों को पीटा।
विज्ञापन

शोर सुनकर कुछ लोग जुट गए, तब आरोपित धमकी देते हुए चले गए। आरोपितों ने लोगों ने लॉकडाउन का भी उल्लंघन किया। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि नगर पंचायत हरिहरपुर निवासी सफाईकर्मी रामसजीवन की तहरीर पर आठ नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें