डीपीआरओ ने शौचालय निर्माण के लिए खोदा गड्ढा
संतकबीरनगर। डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र ने बृहस्पतिवार को विकास खंड खलीलाबाद के मीरगंज गांव का निरीक्षण किया। गांव की जरूरतमंद लाभार्थी के शौचालय के गड्ढे की खुदाई कर डीपीआरओ ने काम शुरू कराया।
डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र ने बताया कि एडीओ पंचायत शशिभूषण पांडेय, सचिव अभय प्रताप सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जनपद अध्यक्ष अनिल सिंह, ग्राम विकास अधिकारी संघ के जनपद अध्यक्ष अभय सिंह व प्रधान सर्वेश कुमार पाठक के साथ मीरगंज गांव का भ्रमण किया। लाभार्थियों को शौचालय के उपयोग के बारे में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए जागरूक किया।
उसके बाद ग्राम पंचायत मीरगंज में ही निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय को भी देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। शासन मंशा के अनुरूप हर हाल में 31 मई तक सभी वंचित लाभार्थियों के शौचालय का निर्माण पूर्ण कराने की हिदायत दी। गांव में कुल शौचालय के 45 लाभार्थी है। सचिव ग्राम पंचायत ने बताया कि सभी के खाते में धनराशि अंतरित कर दी गई है। इसकी पुष्टि भी उपस्थित लाभार्थियों ने की।