फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचार संहिता उल्लघंन का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खलीलाबाद बसपा प्रत्याशी पर केस दर्ज
विज्ञापन

अनुमति ली 1000 की और रैली में भीड़ जुटाया ढाई हजार
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। अनुमति से अधिक संख्या में रैली में भीड़ जुटाने और कोविड नियमों का उल्लंघन करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने खलीलाबाद के बसपा प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने यह कार्रवाई बुधवार की रात एडीओ पंचायत सदर /उड़न दस्ता प्रभारी रामसुमिरन की तहरीर पर की।
विज्ञापन

कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि बसपा प्रत्याशी आफताब आलम उर्फ गुड्डू ने अपने प्रचार के लिए अनुमति प्राप्त की थी। उसके बाद बुधवार को मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद में रैली का आयोजन किया। रैली में अधिकतम 1000 की संख्या की अनुमति दी गई थी, लेकिन बसपा प्रत्याशी आफताब आलम उर्फ गुड्डू ने रैली में करीब दो से ढाई हजार की भीड़ एकत्रित की। उक्त जनसभा में वैश्विक महामारी कोविड-19 के तृतीय वेरिएंट ओमिक्रॉन के संबंध में बचाव में जनसभा में शामिल लोग न तो मास्क पहने थे और न ही सामाजिक दूरी का अनुपालन किया। रैली में शामिल तमाम लोगों ने नीली टोपी जिस पर पार्टी का नाम एवं चुनाव चिह्न हाथी बना हुआ था, उसे धारण किया था। बसपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने नियम का पालन नहीं किया। इस मामले में कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि बसपा प्रत्याशी आफताब आलम उर्फ गुड्डू के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन, आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें