फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Sat, 24 May 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बंधवा उर्फ मधुबन के 10 लोगों पर केस दर्ज किया है। पटीदारी की पुरानी रंजिश के विवाद में हुई मारपीट और फायरिंग के बाद गहने उठा ले जाने के मामले में पीड़ित ने न्यायालय में गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

बंधवा उर्फ मधुबन निवासी हरिश्चंद्र ने बताया 14 मार्च को शाम साढ़े तीन बजे पुरानी रंजिश में पटीदार परमात्मा और अन्य लोग गाली देने लगे। विरोध करने पर परमात्मा के ललकारने पर बबलू, जनार्दन समेत आधा दर्जन से अधिक लोग लाठी-डंडे और वेदप्रकाश बंदूक लेकर उसके घर में घुस आया।
उन्होंने लाठी-डंडे से मारा-पीटा और बेटे रोहित, अखिलेश और पत्नी सुनीता को बुरी तरह से मार-पीटकर कर घायल कर दिया। बंदूक से हवाई फायरिंग भी की। गोली चलने की आवाज सुनकर भीड़ जुट गई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए घर में तोड़फोड़ की। बाइक क्षतिग्रस्त कर करने के बाद जेवरात उठा ले गए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई, लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय में गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने परमात्मा, बबलू, जनार्दन, विनय, सचिन, दिनेश, वीरेंद्र, रणजीत, पार्वती, वेदप्रकाश के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें